24 जून 2015 - 10:52
 आईएसआईएल का जल्लाद सीरिया से लीबिया फ़रार।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल का जल्लाद जॉन जेहादी, सीरिया से लीबिया भाग गया है।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल का जल्लाद जॉन जेहादी, सीरिया से लीबिया भाग गया है।
अमरीकी सूत्रों के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआईएल का यह जल्लाद पश्चिम में जॉन जेहादी के नाम से कुख्यात है। इसका नाम मोहम्मद अमवाज़ी है। मोहम्मद अमवाज़ी को, तकफ़ीरी आतंकियों द्वारा अपहर्ताओं की गर्दन मारने की घटना की बनी कुछ फ़िल्मों में दिखाया गया है।  बताया जा रहा है कि 26 साल के इस ब्रितानी आतंकी को आईएसआईएल ने अब किनारे लगा दिया है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अमवाज़ी, ब्रिटेन के एक पूर्व संदिग्ध का साथी है जो 2006 में सोमालिया गया था।  बताया जाता है कि वह सोमालिया में अश्शबाब आतंकी गुट के लिए बजट की आपूर्ति में मदद करता था।
ब्रितानी मीडिया ने पिछले साल के आख़िर में उसकी पहचान की थी। ब्रिटेन की गुप्तचर सेवाएं बहुत पहले उसे पहचान गयी थीं लेकिन उन्होंने कुछ कारणों से उसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया था। संडे एक्सप्रेस पत्रिका ने अमरीका के एक गुप्तचर अधिकारी के हवाले से कहा है कि हमारे विचार में यह आईएसआईएल की एक चाल है ताकि अमवाज़ी की ओर से लोगों का ध्यान हटाया जाए।”