मोरक्को के एक राजनेता ने इस देश के वक़्फ़ मंत्री से मांग की है कि रमज़ान के रोज़ों को 30 दिन से घटाकर 13 दिन कर दिया जाए।
सईद अस्सअदी ने, जो मोरक्को की एक राजनीतिक पार्टी के प्रमुख भी रह चुके हैं, मोरक्को के वक़्फ़मंत्री से मांग की है कि रमज़ान के रोज़ों की संख्या को घटाकर 13 कर दिया जाए। मोरक्को के इस राजनेता के अनुसार इतनी भीषण गर्मी में मेरे हिसाब के बस 13 दिन रोज़े रखना ही पर्याप्त है। सईद अस्सअदी के अनुसार जब इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है तो एसे में रमज़ान के दौरान यदि 13 रोज़े रखे लिए जाएं तो उनके हिसाब से यह काफ़ी हैं। मोरक्को के इस राजनेता ने अपनी यही मांग इस देश के धर्मगुरूओं से भी की है।
मोरक्को के धर्मगुरूओं ने सईद अस्सअदी की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी मांग को निर्थक बताया है। इन धर्मगुरूओं का कहना है कि सईद अस्सअदी धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाए अपनी राजनीति गतिविधियों में ही व्यस्त रहें तो अच्छा होगा।