21 जून 2015 - 13:02
 पाकिस्तान के कई हिस्से आतंकवादियों की पनाहगाह।

अमरीका का कहना है कि पाकिस्तान के कई क्षेत्र आज भी आतकवादियों के लिए सुरक्षति शरणस्थल बने हुए हैं।

अमरीका का कहना है कि पाकिस्तान के कई क्षेत्र आज भी आतकवादियों के लिए सुरक्षति शरणस्थल बने हुए हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वज़ीरिस्तान, बलूचिस्तान और फाटा सहित अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के कई क्षेत्र आतंकवादियों के लिए अब भी सुरक्षित शरणस्थल बने हुए हैं।
आतंकवाद के बारे में अमरीकी विदेश मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के संघीय प्रशासित क़बाएली क्षेत्र उन आतंकवादियों के लिए शरणस्थल बने हुए हैं जो स्थानीय, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हमलों के चक्कर में रहते हैं।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हक़्क़ानी नेटवर्क, तहरीके तालिबाने पाकिस्तान, लश्कर-ए-झंगवी और दूसरे कई आतंकवादी गुट, पाकिस्तान और क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के लिए इन सुरक्षति पनाहगाहों का फायदा उठाते हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना की ओर से चलाए जाने वाले अभियान का कुछ प्रभाव तो अवश्य हुआ है किंतु इस क्षेत्र में कुछ आतंकी संगठन, अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तानी क्षेत्रों में गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।