रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार और उप विदेश मंत्री ने कहा है कि परमाणु वार्ता में ईरान पर लगे प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए आवश्यक क़दमों की समीक्षा की जा रही है।
सेरगेई रियाबकोव ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि परमाणु वार्ता का एक महत्वपूर्ण विषय सभी पक्षों के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में समग्र समझौते के संभावित परिणामों की समीक्षा है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए क्रमबद्ध कार्यवाहियों की समीक्षा की जा रही है, कहा कि समग्र समझौते के मसौदे में विवादित विषयों के समाधान के लिए और अधिक तेज़ी से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बताया कि पांच से सात विवादित विषय बाक़ी हैं जिन्हें हल करने के लिए मंत्रियों के स्तर पर राजनैतिक निर्णय की ज़रूरत है।
रूस के उप विदेश मंत्री ने कहा कि एक हफ़्ते पहले बाक़ी बचे मामलों के समाधान की गति में कमी चिंताजनक हो गई थी किंतु अब ईरान व गुट पांच धन एक की वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित समस्याओं के समाधान की गति तेज़ हो गई है। उन्होंने कहा कि समग्र समझौते के मसौदे में कुछ समस्याएं हैं जिन्हें निर्णय के लिए मंत्रियों के पास भेजने से पहले उनके बारे में विशेषज्ञों को गहन समीक्षा करनी होगी। सेरगेई रियाबकोव ने कहा कि ईरान पर लगे प्रतिबंधों की समाप्ति तकनीकी दृष्टि से कठिन एवं जटिल नहीं है किंतु इसके लिए राजनैतिक निर्णय की ज़रूरत है।