21 जून 2015 - 12:52
 अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन हमले में 7 हताहत।

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 7 लोग हताहत हो गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 7 लोग हताहत हो गए हैं।
शनिवार को अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत में हुए हमले में हताहत और घायल होने वालों की पहचान के बारे में तुरंत रूप से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। हालांकि नंगरहार के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में मारे गए लोग चरमपंथी हैं और उनमें से कुछ पाकिस्तानी हैं।
शुक्रवार को भी अफ़ग़ानिस्तान में हुए इसी प्रकार के एक हमले में एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे। महीने के शुरू में अमरीकी ड्रोन हमले में कम से कम 15 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि ड्रोन हमले का शिकार होने वाले एक क़बायली के अंतिम संस्कार में भाग ले रहे थे। अक्तूबर 2010 में राष्ट्र संघ की ओर से न्यायिक प्रक्रिया से हटकर की जाने वाली हत्याओं पर रिपोर्ट तैयार करने वाले फ़िलिप एलस्टॉन ने कहा था कि अमरीकी ड्रोन हमले नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। एलस्टॉन ने सीआईए द्वारा इस प्रकार की हत्याओं पर गहरी चिंता ज़ाहिर की थी।
उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन के अधिकारी घातक ड्रोन हमलों पर चुप्पी साधे रहते हैं। अमरीका इस प्रकार के ड्रोन हमले पाकिस्तान, यमन और सोमालिया में करता रहा है।