20 जून 2015 - 18:04
 यमन पर सऊदी अरब केा ज़ुल्म जारी।

यमन के सअदा प्रांत के कुछ इलाक़ों पर सऊदी युद्धक विमानों के बर्बरतापूर्ण हमलों में 25 नागरिक शहीद हुए हैं।

यमन के सअदा प्रांत के कुछ इलाक़ों पर सऊदी युद्धक विमानों के बर्बरतापूर्ण हमलों में 25 नागरिक शहीद हुए हैं।
अलआलम के अनुसार, इन हमलों में दसियों अन्य घायल भी हुए हैं। शहीद होने वालों में ज़्यादातर बच्चे और औरतें हैं। यमन के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि सऊदी युद्धक विमानों ने सअदा प्रांत के राज़ेह क्षेत्र के बनी मुईन इलाक़े पर बमबारी की जिसमें 12 नागरिक शहीद और महिलाओं व बच्चों सहित दसियों अन्य घायल हुए। सऊदी युद्धक विमानों ने बनी मुईन में कई घरों पर बमबारी की। इस बमबारी में एक परिवार के सभी सदस्य शहीद हो गए और दसियों अन्य घायल हो गए। इसी प्रकार कुछ घर भी ध्वस्त हो गए। इस सूत्र ने इसी प्रकार बताया कि सऊदी युद्धि विमानों ने सअदा में बनी सीह, तअशर, अलग़ौर, सूक़ुल मलाहीज़, अलमनाज़िला और अलहोसामह इलाक़ों पर कई हवाई हमले किए। इस सूत्र के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार सअदा प्रांत के ग़म्मार इलाक़े में आदिल अब्दुल्लाह के घर पर बमबारी की जिसमें उनके परिवार के 12 सदस्य शहीद हुए कि इनमें ज़्यादातर बच्चे और औरतें हैं।
दूसरी ओर सऊदी युद्धक विमानों ने ग़लती से यमन के लहिज प्रांत में अपने भाड़े के फ़ौजियों को निशाना बनाया। इस रिपोर्ट के अनुसार, लहिज प्रांत की अर्रजा घाटी में तूरुल बाहा इलाक़े में लोहे के एक कारख़ाने पर ग़लती से मीज़ाइल मारा जिसमें अनेक भाड़े के सैनिक ढेर हो गए। इनमें कुछ सरग़ना भी मारे गये। अलमिरसद न्यूज़ एजेंसी ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब के घटक देशों के युद्धक विमानों के मंगलवार और गुरुवार के हमले में 40 किराए के सैनिक मारे गए और 20 अन्य घायल हुए। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सनआ की एक मस्जिद के निकट कार बम के एक धमाके में 3 व्यक्ति शहीद और 18 अन्य घायल हुए हैं। धमाका उस वक़्त हुआ जब लोग दोपहर की नमाज़ पढ़ कर बाहर निकल रहे थे।