तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ईश्वरीय दूत हज़रत यूनुस के मज़ार के स्थान पर पार्क बनाने का इरादा रखता है।
उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के स्थानीय सूत्र के हवाले से सूमरिया न्यूज़ ने रिपोर्ट दी है कि आईएसआईएल ने हज़रत यूनुस अलैहिस्सलाम के मज़ार की ज़मीन की सफ़ाई का काम शुरु कर दिया है ताकि वहां पार्क बनाया जा सके। यह रौज़ा मूसिल शहर के केन्द्र में सबसे ऊंचे टीले पर स्थित है। इस सूत्र के अनुसार, आईएसआईएल ने इस पार्क के लिए विशेष बजट रखा है और पार्क बनाने वाली विशेषज्ञ कंपनियों को नैनवा बुलाया है।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल के आतंकियों ने 24 जून 2014 को हज़रत यूनुस के रौज़े और मस्जिद को बम धमाके से तबाह की दिया था।