20 जून 2015 - 10:40
 अपराधियों के साथ उनके समर्थकों को भी जवाब देना ज़रूरी।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शैख़ नईम क़ासिम ने कहा है कि बड़ी शक्तियों को क्षेत्र के अपराधियों के समर्थन संबंध में पूर्ण रूप से जवाब देना होगा। उन्होंने लेबनान के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ की विशेष दूत सेग्रेड काएड से भेंट में कहा कि दुनिया की बड़ी शक्तियों को क्षेत्र के अपराधियों के समर्थन के संबंध में जवाब देना है जो सीरिया, इराक़ और यमन सहित कुछ देशों में तबाही व बर्बादी के ज़िम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ी शक्तियों को फ़िलिस्तीन और फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध अतिक्रमण में इस्राईल का समर्थन करने के कारण भी जवाब देना होगा। शैख़ नईम क़ासिम ने कहा कि बड़ी शक्तियों को लेबनान में सीरियाई शरणार्थियों की सहायता की ज़िम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ को अपने दायित्वों का निर्वाह और इस्राईल पर दबाव डालना चाहिए ताकि वह आए दिन लेबनान की हवाई सीमा का उल्लंघन और लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ बंद करे।