यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान में एक अस्पताल में हुए बम हमले में कम से कम 9 लोग हताहत हो गए हैं।
शुक्रवार को यह घातक हमला मिकरास इलाक़े में हुआ। पीड़ितों में अधिकांश का संबंध यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह से है। अंसारुल्लाह अपने देश में आतंकवादी गुट अल-क़ायदा से संघर्ष कर रहा है और सऊदी अरब के हमलों का निशाना भी बन रहा है।
यमन में आतंकवादियों ने हालिया दिनों में कई आतंकवादी कार्यवाहियों को अंजाम दिया है और नागरिकों को निशाना बनाया है। 17 जून को यमन की राजधानी सनआ में अंसारुल्लाह के मुख्यालय और तीन मस्जिदों को एक साथ पांच बमों से निशाना बनाया गया। इस आतंकवादी कार्यवाही में कम से कम 31 लोगों की जानें गई थीं।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने घातक बम हमलों की ज़िम्मेदारी ली थी और भविष्य में भी इस प्रकार के हमलों की धमकी दी थी।