इराक़ के संसद सभापति ने कहा है कि उनका देश पूरी मानवता की रक्षा कर रहा है।
सलीम अलजबूरी ने कहा है कि इराक़, आईएसआईएल का मुक़ाबला करके पूरी मानवता की रक्षा कर रहा है। इराक़ के संसद सभापति ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून के साथ भेंटवार्ता में कहा कि उनके देश को अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता है। सलीम अलजबूरी ने कहा कि आईएसआईएल जैसे आतंकवादी गुट का मुक़ाबला करके इराक़, न केवल अपनी बल्कि पूरी मानवता की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इराक़, अपनी सेना और स्वयंसेवियों की सहायता से आईएसआईएल के मुक़ाबले में डटा हुआ है।
इराक़ के संसद सभापति ने सुयक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव से इराक़ के हालिया परिवर्तनों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इराक़ के पलायनकर्ताओं की सहायता किए जाने पर ज़ोर दिया।