सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों और इस देश के सैनिकों के बीच झड़पें जारी हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना के अनुसार सेना ने इदलिब के अस्सहन, जन्नतुल क़ुरा और मअमलुस सुक्कर क्षेत्रों में आतंकवादियों के आक्रमणों को विफल बना दिया।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार देश के पश्चिमी क्षेत्र लाज़ेक़िया में कई आतंकवादियों को मार गिराया। इसी के साथ सेना ने क़ुनैतरा में भी एक कार्यवाही के दौरान बहुत से आतंकवादियों को मार दिया।
दूसरी ओर सीरिया के कई क्षेत्रों में सेना, आईएसआईएल के आतंकवादियों के साथ युद्धरत है।
सीरिया की सेना, देश के पश्चिम में सशस्त्र आतंकवादियों के विरुद्ध भी लड़ाई लड़ रही है जो सहलुल-ग़ालिब नामक क्षेत्र पर नियंत्रण करने के प्रयास में हैं।