19 जून 2015 - 06:22
 आईएसआईएल अमरीका को भी अपनी लपेट में ले सकता है।

अमरीकी सिनेट लिंडसे ग्राहम ने राष्ट्रपति बाराक ओबामा की आईएआईएल रणनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि आतंकी संगठन के मुक़ाबले में ओबामा प्रशासन के पास विकल्प नहीं हैं।

अमरीकी सिनेट लिंडसे ग्राहम ने राष्ट्रपति बाराक ओबामा की आईएआईएल रणनीति की आलोचना करते हुए कहा है कि आतंकी संगठन के मुक़ाबले में ओबामा प्रशासन के पास विकल्प नहीं हैं।
सीएनएन के साथ बातचीत में ग्राहम ने कहा कि यदि मैं राष्ट्रपति होता तो सभी बड़े नीति निर्धारकों को बाहर निकाल देता।
ग्राहम ने जो आगामी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन प्राप्त करने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं, कहा कि मैंने वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी जोज़फ़ डेनफ़ोर्ड से मुलाक़ात की तो उन्होंने बताया कि आईएसआईएल की सोनामी अमरीका को अपनी लपेट में ले लेगी।
ग्राहम ने आईएसआईएल पर  नियंत्रण पाने और उसे ध्वस्त करने के लिए अपनी योजना पेश करते हुए कहा कि यदि इराक़ में हमारे और भी थल सैनिक होते तो हम आतंकी संगठन के विरुद्ध लड़ाई में इराक़ी सेना की मदद कर सकते थे।  
उल्लेखनीय है कि इराक़ और सीरिया में आईएसआईएल के विरुद्ध लड़ाई की अमरीकी सरकार की रणनीति को संदेह की निगाह से देखा जाता है।