18 जून 2015 - 08:37
 ईरान के उपविदेशमंत्री ने की सऊदी अरब के विदेशमंत्री से मुलाक़ात।

ईरान के उपविदेश मंत्री ने सऊदी विदेश मंत्री से भेंटवार्ता की है।

ईरान के उपविदेश मंत्री ने सऊदी विदेश मंत्री से भेंटवार्ता की है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को जद्दा में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के विदेश मंत्रियों की आपात बैठक के मौक़े पर सऊदी विदेश मंत्री आदिल अल-जुबैर से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद उनका कहना था कि “इस मुलाक़ात में कुछ क्षेत्रीय विषयों पर विचार विमर्श हुआ और स्पष्ट रूप से दृष्टिकोण बयान हुए।”हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा, “इस मुलाक़ात में क्षेत्र में सैन्य कार्यवाही के अनुचित होने पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण को बयान किया और क्षेत्र को जंग से दूर रखने तथा राजनैतिक प्रक्रिया को मज़बूत बनाने पर बल दिया। इस बात पर भी बल दिया गया कि प्रभावी सहयोग के ज़रिए क्षेत्र को समस्याओं से निकाला तथा सामूहिक स्थायी सुरक्षा हासिल की जा सकती है।” उन्होंने कहा कि इस मुलाक़ात में इस बात पर बल दिया गया कि सार्थक राजनैतिक दृष्टिकोण और क्षेत्र में शांति से सभी को लाभ पहुंचेगा।
ईरान के उपविदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि सऊदी विदेश मंत्री ने इस मुलाक़ात में देशों के बीच बातचीत और क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सभी पक्षों के बीच सहयोग को ज़रूरी बताया।
सऊदी विदेश मंत्री आदिल अलजुबैर ने जद्दा हवाई अड्डे पर दो ईरानी किशोरों के साथ दुर्व्यवहार की घटना की निन्दा की और कहा कि इसके ज़िम्मेदारों के ख़िलाफ़ जल्दी ही आदेश जारी किया जाएगा।