लीबिया के पर्वोत्तरी शहर मिसराता में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के हमले में चार सुरक्षा बलों की मौत हो गई है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अबू गरीन द्वार के निकट तकफ़ीरी आकंवादियों के हमले में चार सुरक्षा बल हताहत और तीन अन्य घायल हो गए। लीबिया के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि हमलावर सुरक्षा बलों पर फ़ायरिंग के बाद, घटनास्थल से फ़रार होने में सफल हो गए। पिछले सप्ताह भी मिसराता के पश्चिमी द्वार पर आईएसआईएल के हमले में 5 लोग हताहत और 6 अन्य घायल हो गए थे। लीबिया में राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि ने मई में इस अशांत अफ़्रीक़ी देश में आईएसआईएल के बढ़ते प्रभाव के प्रति चेतावनी दी थी और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर ख़तरा बताया था।