लेबनान की सेना और इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने मिलकर पूर्वोत्तरी लेबनान में आईएसआईएल को भारी क्षति पहुंचाई है। पूर्वोत्तरी लेबनान के ओर्साल क्षेत्र में सेना और हिज़्बुल्लाह ने आईएसआईएल के ठिकानों पर गोलीबारी की। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सेना तथा हिज़बुल्लाह ने जब ओर्साल की पहाड़ियों को अपने नियंत्रण में लेना आरंभ किया तो आईएसआईएल विशेषकर नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादी, अलमलाही नगर में सीरिया के शरणार्थी शिविर की ओर भाग खड़े हुए।
झड़पों के दौरान हिज़बुल्लाह ने कई तकफ़ीरी आतंकवादियों को मार गिराया। उल्लेखनीय है कि अलक़लमून युद्ध के बाद सीरिया की सीमा से मिलने वाले 300 वर्गकिलोमीटर से अधिक स्ट्रैटेजिक भाग को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है।
ज्ञात रहे कि लेबनान के हिज़्बुल्लाह आन्दोलन ने इस देश की सेना के साथ सहयोग करते हुए पूर्वोत्तरी क्षेत्र में ओर्साल के पर्वतीय क्षेत्र पर तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध अभियान आरंभ किया है जिसमें उसे व्यापक स्तर पर सफलताएं मिल रही हैं।