7 जून 2015 - 14:29
 मिस्र में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन।

मिस्र में इस देश के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी के विरुद्ध प्रदर्शन हुए हैं। मिस्र की सरकार के विरोधियों ने अस्सीसी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये।

मिस्र में इस देश के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी के विरुद्ध प्रदर्शन हुए हैं। मिस्र की सरकार के विरोधियों ने अस्सीसी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किये।
क़ाहेरा से हमारे संवाददाता के अनुसार मिस्र में विरोधियों ने शनिवार की रात इस देश के कई प्रांतों में सरकार विरोधी प्रदर्शन किये।  यह प्रदर्शन, अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी द्वारा सत्ता संभालने की वर्षगांठ के अवसर पर किये गए। प्रदर्शनकारी, अस्सीसी द्वारा 2013 में मुहम्मद मुर्सी के विरुद्ध किये जाने वाले विद्रोह की भर्त्सना कर रहे थे।  उस समय अस्सीसी, मिस्र के रक्षामंत्री थे।
प्रदर्शन करने वाले इसी प्रकार राजनैतिक बंदियों की स्वतंत्रता की मांग करते हुए मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों को दिये जाने वाले फांसी के आदेश को निरस्त करन पर बल दे रहे थे।