7 जून 2015 - 13:16
 जर्मनी का विश्व चैंपियन किकबाक्सर आईएसआईएल में शामिल

जर्मनी का एक प्रसिद्ध किक बाक्सर इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट आईएसआईएल में शामिल हो गया है।

जर्मनी का एक प्रसिद्ध किक बाक्सर इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी गुट आईएसआईएल में शामिल हो गया है।
रशियन न्यूज़ एजेन्सी रूसियालयौम ने स्वीट्ज़रलैंड के एसआरएफ चैनल के हवाले से बताया है कि थाईलैंड में किकबाक्सिंग की विश्व प्रतियोगिता में दो बार खिताब जीतने वाले वाल्डेट गाशी ने आईएसआईएल की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
समाचारों के अनुसार वाल्डेट गाशी जनवरी दो हज़ार पंद्रह के आरंभ में आईएसआईएल से जुड़ा है किंतु यह बात उसने छुपा कर रखी और उसके घरवाले यही समझते रहे कि वह थाईलैंड में है।
वाल्डेट गाशी के आईएसआईएल से जुड़ने की खबर के बाद थाईलैंड के हज़ारों किक बाक्सरों ने मांग की है कि इस जर्मन चैंपियन के दिये गये सभी खिताब और पदक वापस ले लिये जाएं।
प्राप्त ब्योरे के अनुसार सीरिया जाने से पहले वाल्डेट गाशी स्वीट्ज़रलैंड गया था जहां उसने एमएमएम सुन्ना नामक एक ट्रेनिंग सेन्टर खोला और 16 से 20 वर्ष के युवाओं को किकबाक्सिंग की ट्रेनिंग देना आरंभ कर दी। इस सेन्टर में ट्रेनिंग लेने वाले किशोरों में से एक की बहन सीरिया में जाकर आईएसआईएल से जुड़ गयी।
वाल्डेट गाशी से ट्रेनिंग लेने वाला एक किशोर जिसका नाम मुहम्मद अलकुर्दी था सीरिया में गया और वहीं मारा गया।
वाल्डेट गाशी ने अपने फेसबुक पेज पर आईएसआईएल का भरपूर समर्थन करते हुए कहा है कि वह एक अच्छे काम के लिए मरने का इरादा रखता है।