इराक़ के मानवाधिकार आयोग ने आईएसआईएल के अपराधों की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।
इस आयोग के एक सदस्य फ़ाज़िल अलग़रावी ने बताया है कि इस विस्तृत रिपोर्ट में आतंकवादी गुट आईएसआईएल के पचास लाख अपराधों को दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट, संयुक्त राष्ट्रसंघ की तथ्य परक समिति के हवाले कर दिया गया। फ़ाजिल अलग़रावी ने कहा कि आईएसआईएल ने यह सारे अपराध इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में अंजाम दिये हैं। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के अपराधों पर आधारित यह रिपोर्ट, अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालयों को भी दी जाएगी ताकि इस ख़ूंख़ार गुट के प्रमुखों को गिरफ़्तार किया जा सके।
ज्ञात रहे कि आईएसआईएल ने इराक़ के मूसिल नगर पर अपना नियंत्रण बनाने के बाद क्षेत्र में ऐसे अमानवीय अपराध किये हैं जिनका उदाहरण नहीं मिलता। यह आतंकवादी संगठन, लोगों में अपना भय व्याप्त करके उनसे अपने आदेशों का पालन करवाना चाहता है।