पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्र वज़ीरिस्तान के फ़ाटा क्षेत्र में अमरीका के ड्रोन आक्रमण में 9 लोग मारे गए हैं।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार शनिवार को अमरीका के ड्रोन विमान ने एक घर पर दो मिज़ाइल फ़ाएर किये। इस आक्रमण में परिणाम स्वरूप कम से कम 9 लोग मारे गये।
सूत्रों का कहना है कि जिस घर पर मिज़ाइल दाग़े गए वह तालिबान के नियंत्रण में था। बताया जा रहा है कि मरने वाले भी तालेबान ही हैं।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के क़बाएली क्षेत्रों में ख़राब सुरक्षा-व्यवस्था के कारण पत्रकारों की पहुंच बहुत कठिन है इसीलिए वहां से संबन्धित समाचारों में सुरक्षा सूत्रों पर भी भरोसा किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर स्थित उत्तरी वज़ीरिस्तान, ख़ैबर एजेन्सी और औरकज़ई एजेन्सी सहित सात क्षेत्रों को आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है।