4 जून 2015 - 11:38
वियना में परमाणु वार्ता शुरु।

ईरान और गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में व्यापक समझौते के मसौदे के संकलन के विषय पर नए चरण की बातचीत चल रही है।

ईरान और गुट पांच धन एक के प्रतिनिधियों के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में व्यापक समझौते के मसौदे के संकलन के विषय पर नए चरण की बातचीत चल रही है।
गुरुवार को ईरान के उपविदेश मंत्री व परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवान्ची तथा यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहायक हेल्गा श्मिद के बीच वियना में बातचीत शुरु हुयी।
अब्बास इराक़ची की अगुवाई में ईरानी प्रतिनिधिमंडल गुरुवार तड़के वियना पहुंचा। उन्होंने वियना पहुंचने पर कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच, ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में कथित सैन्य आयाम से संबंधित चिंता को दूर करने के लिए ईरान के ग़ैर परमाणु प्रतिष्ठानों तक व्यवस्थित पहुंच का तंत्र बनाने के विषय पर बातचीत चल रही है।
अब्बास इराक़ची ने प्रेस टीवी से कहा, “संभावित सैन्य आयाम के विषय पर व्यवस्थित पहुंच के लिए तंत्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”
ज्ञात रहे ईरान और गुट पांच धन एक जून के अंत तक व्यापाक समझौते के मसौदे कें संकलन की कोशिश कर रहे हैं जो संयुक्त व्यापक कार्य योजना या संक्षेप में जे सी पी ओ ए के नाम से जानी जाती है।
ईरान के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार अब्बास इराक़ची ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के सेफ़गार्ड समझौते के अतिरिक्त प्रोटोकॉल की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान और गुट पांच धन एक संभावित समझौते के तहत कुछ प्रतिष्ठानों तक व्यवस्थित पहुंच के तंत्र को अनूकूल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त प्रोटोकॉल के लिए पहले से तंत्र मौजूद हैं लेकिन हम उन तंत्रों को जे सी पी ओ ए में समायोजित करने की कोशिश कर रहे हैं।