ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए समस्त देशों के बीच सहयोग आवश्यक है।
जवाद ज़रीफ़ ने मास्को में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद और अतिवाद जैसी बुराई के ख़तरे से निपटने के लिए सभी देशों के बीच सहयोग आवश्यक है।
विदेशमंत्री ने कहा कि शंघाई सहयोग बैठक के दौरान वे क्षेत्र में आतंकवाद के ख़तरे के विषय पर अन्य देशों के विदेशमंत्रियों से विचार विमर्श करेंगे।
उन्होंने आतंकवाद से मुक़ाबले के बारे में रूस और चीन के साथ की जाने वाली बैठकों का उल्लेख करते हुए कहा कि आतंकवाद केवल मध्यपूर्व के लिए ही ख़तरा नहीं है बल्कि यह बढ़ता ही जा रहा है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि ईरान और शंघाई सहयोग संगठन इस ख़तरे से मुक़ाबला करने के उद्देश्य से परस्पर सहयोग करें।
ज्ञात रहे कि गुरूवार को मास्को में शंघाई सहकारिता परिषद की बैठक आरंभ हुई है।