अमरीकी न्यायालय ने एक मुसलमान महिला के हित में फैसला सुनाया है।
एक अमरीकी न्यायालय ने मुसलमाना महिला समंथा एलोफ़ के स्कार्फ़ संबन्धी केस में उसके हित में निर्णय सुनाया है।
स्कार्फ़ पहनने के कारण नौकरी न दिये जाने के बारे में अमरीकी सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमान महिला के हित में अपना फ़ैसला सुनाया है।
अमरीकी राज्य ओकलाहोमा में समंथा एलोफ़ नामक मुसलमान महिला को सन 2008 में इंटरव्यू देने के बाद केवल इसलिए रद्द कर दिया गया था क्योंकि उसने स्कार पहन रखा था। उस समय समंथा ने ओक्लाहोमा के एक मश्हूर स्टोर में नौकरी का आवेदन दिया था।
आवेदन देने के बाद जब वह इन्टरव्यू के लिए गई तो इन्टरव्यू के बाद स्टोर के प्रबंधक ने कहा था कि स्कार्फ, स्टोर के ड्रेस कोड से मेल नहीं खाता। इसके बाद समंथा एलोफ़, अपने मुक़द्दमें में लगी रही और अंततः अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के जजों ने एक के मुक़ाबले में आठ मतों से समंथा के हित में निर्णय दिया।