3 जून 2015 - 08:28
 अमरीकी संसद में जासूसी कार्यक्रम संबंधी बिल को मंज़ूरी

अमरीकी सिनेट ने एक बिल पास किया है जिसके तहत सरकार की ओर से निगरानी कार्यक्रम कुछ परिवर्तनों के साथ पुनः शुरू हो जाएगा।

अमरीकी सिनेट ने एक बिल पास किया है जिसके तहत सरकार की ओर से निगरानी कार्यक्रम कुछ परिवर्तनों के साथ पुनः शुरू हो जाएगा।
अमरीका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा को अब इस बिल पर हस्ताक्षर करने हैं जिसके बाद इसे क़ानून का दर्जा प्राप्त हो जाएगा। यह बिल सिनेट में 32 के मुक़ाबले में 67 वोटों से पास हुआ।
राष्ट्रपति ओबामा के हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनएसए का जासूसी प्रोग्राम कुछ परिवर्तनों के साथ पुनः शुरू हो जाएगा। इस क़ानून के आधार पर एनएसए टेलीफ़ोन कालों का रिकार्ड एकत्रित नहीं करेगी बल्कि दूसरे विभाग यह काम करेंगे। 11 सितम्बर 2001 की घटना के बाद पैट्रियट एक्ट के तहत एनएसए को बहुत अधिक अधिकार दे दिए गए थे जिनमें अब यूएसए फ़्रीडम एक्ट के तहत कुछ कमी कर दी जाएगी लेकिन संस्था को संभावित रूप से ख़तरनाक साबित होने वाले  लोगों को ट्रैक करने की अनुमति होगी।
अब टेलीफ़ोन रिकार्ड टेलीफ़ोन कंपनियां एकत्रित करेंगी जो अदालत के फ़ैसले के बाद सरकार को मिल सकेंगे। एनएसए और एफ़बीआई के निगरानी अधिकारों पर दो साल की बहस के बाद यह क़ानून पास हुआ है।
रिपब्लिकन नेता मिच मैककोनेल ने कहा कि नए परिवर्तनों के बाद अमरीका असुरक्षित स्थान बन जाएगा।