3 जून 2015 - 08:17
 इस्राईल ने किया पूर्वी लेबनान पर हमला।

इस्राईली युद्धक विमानों ने मंगलवार की शाम पूर्वी लेबनान के कई क्षेत्रों पर बमबारी की किंतु लेबनान के अलमनार टीवी चैनल ने, हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले की अफवाह का खंडन किया है।

इस्राईली युद्धक विमानों ने मंगलवार की शाम पूर्वी लेबनान के कई क्षेत्रों पर बमबारी की किंतु लेबनान के अलमनार टीवी चैनल ने, हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले की अफवाह का खंडन किया है।
लेबनान की अन्नशरा न्यूज़ वेबसाइट ने मंगलवार की शाम, पूर्वी लेबनान में इस हमले की खबर दी थी और बताया था कि इस्राईली युद्धक विमानों ने ब्रिताल और अरसाल की पहाड़ियों पर बमबारी की है जिसमें कई लेबनानी नागरिक घायल हो गये थे।
लेबनान के अलमनार टीवी चैनल ने भी दो हवाई हमलों की पुष्टि की किंतु इसके साथ घोषणा की कि अलबुक़ाअ और अलक़लमून  में हिज़्बुल्लाह के ठिकाने पर हमले की खबर सही नहीं है।
याद रहे लेबनान के पूर्वी सीमावर्ती क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहाड़ियों पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो गया था और हिज़्बुल्लाह ने गत एक महीने से सीरियाई सेना के साथ मिल कर इस क्षेत्र में अभियान आरंभ कर रखा है और गत कुछ सप्ताहों के दौरान अलक़लमून के कई क्षेत्रों पर हिज़्बुल्लाह का क़ब्ज़ा हो गया है।
हिज़्बुल्लाह द्वारा अन्नुस्रा फ्रंट के आतंकवादियों को इस क्षेत्र से खदेड़ दिया गया है और इस्राईली हमले का मुख्य कारण भी यही हो सकता है।
अरसाल लेबनान की राजधानी बैरूत से मात्र 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।