यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत इस्माईल वलद शैख़ ने यमन के समस्त गुटों से वार्ता पुनः आरंभ करने की अपील की है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईल वलद शैख़, राजनैतिक गुटों और दलों के मध्य जेनेवा शांतिवार्ता की समीक्षा के लिए शुक्रवार की रात दोबारा यमन पहुंचे।
सऊदी अरब और उसके घटकों ने संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत के यमन पहुंचने के कुछ ही घंटों के बाद इस देश के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर राजधानी सनआ पर भीषण बमबारी की। ज्ञात रहे कि जेनेवा शांति कांफ़्रेंस जो यमन के संकट के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयासों से प्रयासों से गुरुवार को आयोजित होने वाली थी, स्थगित कर दी गयी है।