ईरान की सशस्त्र सेना ने कहा है कि देश का विकास, विश्व शक्तियों से सहन नहीं हो रहा है।
ईरान की सशस्त्र सेना के डिप्टी ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जनरल मसऊद जज़ायरी ने शनिवार तेहरान में ‘युवा सैनिक’ नामक एक फ़ेस्टिवल में कहा कि वर्चस्ववादी व्यवस्था, सदैव इस्लामी गणतंत्र ईरान को क्षति पहुंचाने के प्रयास में रहती है। उन्होंने कहा कि ईरानी बुद्धिजीवियों, वैज्ञानिकों और जवानों के चलते देश ने बहुत अधिक विकास किया है जिसके कारण शत्रु बौखलाया हुआ है।
जनरल जज़ायरी ने कहा कि ईरान की रक्षा और सैन्य प्रणाली में युवा सैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की संयुक्त कमान में एक विशेष समिति का गठन किया गया है ताकि युवाओं और उनके स्थान पर पहले से अधिक ध्यान दिया जा सके।