30 मई 2015 - 15:00
 ईरान द्वारा यमन को भेजी गई सहायता, व्यापारियों के हाथ।

यमन के लिए भेजी गई मानवीय सहायता, व्यापारियों को बेची जा रही है।

यमन के लिए भेजी गई मानवीय सहायता, व्यापारियों को बेची जा रही है।
जिबूती के कुछ सूत्रों ने बताया है कि यमन की जनता के लिए भेजी जा रही मानवीय सहायता को कुछ अधिकारी, अरब व अफ़्रीक़ी व्यापारियों के हाथों बेच रहे हैं।
यमन की एक वेबसाइट के अनुसार जिबूती की बंदरगाह के कुछ सूत्रों ने बताया है कि यमनी जनता के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सहायताओं का एक बड़ा भाग, अफ़्रीक़ा व मिस्र के स्थानीय व्यापारियों को बेच दिया गया।
इस सूत्र के अनुसार मानवीय सहायताएं लेकर जिबूती पहुंचने वाले समुद्री जहाज़ों में से केवल दस जहाज़ ही यमन पहुंचे हैं। इस वेबसाइट के अनुसार जिबूती की बंदरगाह के सूत्रों का कहना है कि मानवीय सहायताओं पर सरकार की ओर से उचित दृष्टि न रखे जाने के कारण संबंधित अधिकारी यह मानवीय सहायताएं व्यापारियों के हाथों बेच रहे हैं।