30 मई 2015 - 14:44
 रोमादी से आतंकवादियों के निकलने के तमाम रास्ते बंद।

इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि अलअंबार प्रांत के रुमादी नगर से आतंकियों के निकलने के मार्ग बंद कर दिए गए हैं। रक्षामंत्रालय के अनुसार रुमादी नगर को आईएसआईएल के नियंत्रए से मुक्त कराने के लिए अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही आरंभ हो चुकी है।

इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी करके कहा है कि इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बल, अलअंबार प्रांत के उन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए हैं जहां अभियान जारी है और उन्होंने रुमादी नगर से तकफ़ीरी आतंकियों के फ़रार होने के सभी मार्गों को बंद कर दिया है। इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार की सुबह से रुमादी नगर को आईएसआईएल के क़ब्ज़े के मुक्त कराने के लिए अबतक की सबसे बड़ी कार्यवाही आरंभ कर दी है। यह नगर दो हफ़्तों से इस आतंकी गुट के क़ब्ज़े में है।
इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने इसी प्रकार अपने बयान में कहा है कि सेना के युद्धक विमानों ने शनिवार को सलाहुद्दीन प्रांत के केंद्र तिकरीत के दक्षिण में स्थित मुकैशीफ़ा क्षेत्र में आईएसआईएल के ठिकानों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप 14 आतंकी मारे गए और उनके चार वाहन ध्वस्त हो गए। इसी प्रकार इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने अलअंबार व सलाहुद्दीन प्रांत के बीच स्थित एक बांध की घेराबंदी तोड़ने में भी सफलता प्राप्त की। इस कार्यवाही में आईएसआईएल के 18 आतंकी मारे गए और बड़ी संख्या में उनके शस्त्रों और गोला-बारूद को ज़ब्त कर लिया गया।