30 मई 2015 - 14:07
 जेनेवा में परमाणु वार्ता के नए चरण की शुरुआत।

ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों के बीच जेनेवा में परमाणु वार्ता आरंभ हो गई है।

ईरान और अमरीका के विदेशमंत्रियों के बीच जेनेवा में परमाणु वार्ता आरंभ हो गई है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और जॉन केरी ने अपने-अपने सहयोगियों के साथ समग्र परमाणु समझौते के मसौदे के लेखन की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए वार्ता आरंभ कर दी है।
इस वार्ता में ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और उनके दो सहयोगी सैयद अब्बास इराक़ची व मजीद तख़्ते रवानची, जॉन केरी व उनकी सहयोगी विंडी शेरमन और यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की प्रभारी की सहयोगी हेल्गा श्मिद भाग ले रही हैं। अमरीका के ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनीज़ भी इस वार्ता में भाग लेने के लिए जेनेवा पहुंचे हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ची व तख़्ते रवानची, और श्मिद के बीच वियाना और न्यूयॉर्क में समग्र परमाणु समझौते के मसौदे की तैयारी के बारे में वार्ता के पांच चरण आयोजित हो चुके हैं। ईरान व गुट पांच धन एक के सदस्य देश जून महीने की समाप्ति से पहले ईरान की असैन्य परमाणु गतिविधियों के बारे में एक व्यापक समझौता करने के प्रयास में हैं।
दोनों पक्षों के बीच वार्ता का नया चरण मंगलवार से विशेषज्ञ स्तर पर आरंभ हुआ। दोनों पक्षों ने बुधवार को विदेश सचिव स्तर पर भी वार्ता की थी।