29 मई 2015 - 18:47
सऊदी, दम्माम हमले की ज़िम्मेदारी आईएसआईएल ने क़ुबूल की।

आईएसआईएल ने दम्माम में आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

आईएसआईएल ने दम्माम में आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।
आतंकवादी गुट आईएसआईएल फ़ेसबुक पर अपने पेज पर एक बयान जारी करके कहा है कि उसके एक सदस्य अबू जुंदाल जज़रावी ने सऊदी अरब के शरक़िया प्रांत के दम्माम नगर में स्वयं को शियों की इमाम हुसैन मस्जिद के सामने विस्फोटित कर दिया। आईएसआईएल ने इस बयान में शिया मुसलमानों के संबंध में अभद्र शब्दों का प्रयोग करके इस्लामी मतों के बीच फूट डालने का भी प्रयास किया है।
इस आतंकी हमले में चार लोग हताहत और दस अन्य घायल हो गए। विस्फोट उस समय हुआ जब आईएसआईएल का आतंकी महिलाओं के वस्त्र में और बुर्क़ा पहन कर महिलाओं के द्वार से मस्जिद में प्रवेश करना चाहता था किंतु स्थानीय शिया मुसलमानों द्वारा बनाई गई जन समिति के लोगों ने उसे पहचान कर रोकने का प्रयास किया।
पिछले शुक्रवार को सऊदी अरब के क़तीफ़ क्षेत्र की एक शिया मस्जिद में हुए एक आत्मघाती आतंकी हमले के बाद जिसमें 21 शिया शहीद और 100 से अधिक घायल हो गए थे, क्षेत्र के लोगों ने जन समितियां बना कर तकफ़ीरी आतंकियों से मुक़ाबले के लिए क़दम उठाया है।