29 मई 2015 - 18:35
 यमन जाने वाली ईरान की सहायता जिबूती पहुंची।

ईरान की ओर से यमन के लिए मानवीय सहायताएं ले जाने वाला विमान शुक्रवार को जिबूती पहुंच गया है।

ईरान की ओर से यमन के लिए मानवीय सहायताएं ले जाने वाला विमान शुक्रवार को जिबूती पहुंच गया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की ओर से यमन की जनता के लिए मानवता प्रेमी सहायताएं ले जाने वाला विमान शुक्रवार को सफलता के साथ जिबूती हवाई अड्डे पर उतर गया। आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ईरान के बंदर अब्बास नगर से उड़ान भरने वाला यह विमान सऊदी अरब की ओर से रुकावटें डाले जाने के बावजदू चार घंट के बाद जिबूती में उतर गया।
इस विमान में सवार ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की टीम के प्रमुख सारिम रज़ाई ने बताया कि यमन की जनता की आवश्यकता की प्राथमिकताओं को देखते हुए 20 टन खाद्य सामग्री संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व खाद्य कार्यक्रम के हवाले कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विश्व खाद्य कार्यक्रम यह खाद्य सामग्री, लोगों के बीच वितरित करने के लिए यमन की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के हवाले कर देगा।
ज्ञात रहे कि ईरान इससे पहले भी यमन की जनता के लिए मानवता प्रेमी सहायताओं के साथ तीन विमान भेज चुका है किंतु सऊदी अरब ने इन विमानों को यमन में नहीं उतरने दिया था।