सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न डी मिस्टूरा ने सीरिया में मानवीय बुनियाद पर संघर्ष विराम की अपील की है।
स्टीफ़न डी मिस्टूरा ने बुधवार को जनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में ईरान के प्रतिनिधि मोहसिन नज़ीरी अस्ल से मुलाक़ात के बाद सीरिया में मानवीय बुनियाद पर संघर्ष विराम की अपील करते हुए कहा कि इस देश में संघर्षरत सभी पक्ष हिंसा का मार्ग छोड़ दें।
इस मुलाक़ात के बाद दोनों पक्षों ने सीरिया और इराक़ संकट और क्षेत्र में उसके प्रभाव के बारे में एक बयान जारी किया।
स्टीफ़न डी मिस्टूरा और नज़ीरी अस्ल के बीच मुलाक़ात ऐसी स्थिति में हुयी कि सीरिया के बारे में परामर्श बातचीत पांच मई से शुरु हो चुकी है।