29 मई 2015 - 12:26
 आईएसआईएल का ख़तरा दूसरे देशों तक फैल सकता है।

इराक़ के विदेश मंत्री ने कहा कि आईएसआईएल का ख़तरा सिर्फ़ इराक़ तक सीमित नहीं है बल्कि दूसरे देशों तक फैल सकता है।

इराक़ के विदेश मंत्री ने कहा कि आईएसआईएल का ख़तरा सिर्फ़ इराक़ तक सीमित नहीं है बल्कि दूसरे देशों तक फैल सकता है।
इब्राहीम जाफ़री ने गुरुवार को कुवैत में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के विदेश मंत्रियों की 42वीं बैठक में कहा कि इराक़ में गृहयुद्ध नहीं है बल्कि इस युद्ध के दायरे के अन्य देशों तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने इस बैठक में भाग लेने वालों को संबोधित करते हुए बल दिया कि आईएसआईएल से युद्ध पहले सीरिया में शुरु हुआ और फिर इराक़ तक पहुंच गया।
इराक़ी विदेश मंत्री के अनुसार, इराक़ में शीया-सुन्नी मतभेद नहीं है बल्कि ये आतंकवादी हैं जिन्होंने इराक़ में अशांति व उप्रदव फैला रखा है और इस वक़्त इराक़ दूसरे देशों की ओर से आईएसआईएल से लड़ रहा है।