29 मई 2015 - 12:07
आईएसआईएल में सौ देशों के तीस हज़ार आतंकी शामिल।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अपनी एक औपचारिक रिपोर्ट में बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल में संसार के सौ देशों के तीस हज़ार आतंकी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अपनी एक औपचारिक रिपोर्ट में बताया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल में संसार के सौ देशों के तीस हज़ार आतंकी शामिल हैं।
सुरक्षा परिषद की यह पहली रिपोर्ट है जिसमें विदेशी आतंकवादियों के विषय की ओर संकेत किया गया है और कहा गया है कि इस गुट में  चिली, फ़िनलैंड और मालद्वीप जैसे उन देशों के आतंकी भी शामिल हैं जो आतंकवादी कार्यवाहियों से बचे हुए हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले नौ महीनों में इस आतंकी गुट से जुड़ने वाले आतंकवादियों की संख्या में सत्तर प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इससे पूरे संसार में आतंकवाद व चरमपंथ के पैर पसारने का ख़तरा बढ़ रहा है, इस प्रकार से कि यूरोपीय देशों के समान स्थिर देशों पर भी यह ख़तरा मंडराने लगा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इराक़ व सीरिया में इस समय विदेशों से आने वाले आतंकियों की संख्या किसी भी अन्य समय से कहीं अधिक है। रिपोर्ट में इसी प्रकार लीबिया में तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल की बढ़ती गतिविधियों की ओर संकेत करते हुए कहा गया है कि इराक़, सीरिया व लीबिया आतंकियों का गढ़ बन चुके हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित रूप से ट्यूनीशिया, मोरोको, फ़्रान्स और रूस भविष्य में आतंकी हमलों का निशाना बनेंगे क्योंकि आईएसआईएल के बहुत से सदस्य इन देशों के हैं। सुरक्षा परिषद के सदस्य शुक्रवार को इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।