युरोपीय संघ ने सीरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों में एक वर्ष की और वृद्धि कर दी है।
समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार युरोपीय संघ ने गुरूवार को एक विज्ञप्ति जारी की और सीरिया के एक वरिष्ठ सैनिक अधिकारी के नाम की प्रतिबंधित सूचि में वृद्धि कर दी।
युरोपीय संघ ने वर्ष २०११ में सीरियाई जनता के दमन और मानवाधिकारों के हनन का बहाना करके दमिश्क के विरुद्ध प्रतिबंध लगा दिया और सीरिया के कुछ व्यक्तियों के बैंक खातों को सील कर दिया और इसी प्रकार उन व्यक्तियों के युरोपीय देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।
सीरिया के २०० से अधिक व्यक्तियों पर प्रतिबंध के अतिरिक्त ७० केन्द्रों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
युरोपीय संघ की सरकारों ने सीरिया के विरुद्ध प्रतिबंधों में और एक वर्ष वृद्धि का निर्णय लिया और अपने प्रतिबंधों में सीरिया के एक वरिष्ठ सैनिक अधिकारी के नाम को शामिल कर दिया जिसका नाम शुक्रवार को आधिकारिक रूप से प्रकाशित किया जायेगा।