ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ने कहा है कि सुरक्षा बलों के पास इस देश की सीमाओं के बारे में जो रिपोर्टें हैं वे सूक्ष्म व सटीक हैं।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहकान ने गुरूवार को ईरान के दक्षिण में स्थित क़ीश्म द्वीप में कहा कि सीमाओं के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सुरक्षा बलों की जानकारी सूक्ष्म है और ज़रूरत पड़ी तो वे देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन देहक़ान ने सीमाओं पर आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ख़तरे को गम्भीर व महत्वपूर्ण नहीं बताया और कहा कि यद्यपि इस गुट के पश्चिमी समर्थक ईरान को आघात पहुंचाने की आकांक्षा रखते हैं
परंतु कभी भी उनकी यह आकांक्षा पूरी नहीं होगी क्योंकि इस्लामी गणतंत्र ईरान के सीमा सुरक्षा बलों के पास सीमाओं की रक्षा के लिए आवश्यक संसाधन, शक्ति और भावना मौजूद है।