पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा एंव विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने ओआईसी की 42वीं कान्फ़्रेंस में सउदी अरब के विदेश मंत्री अदल बिन अहमद अलजबीर से मुलाक़ात की।
सरताज अज़ीज़ ने इस मौक़े पर अलमद अलजबीर को विदेश मंत्री बनने पर बधाई दी और सउदी अरब में हालिया आतंकवादी घटना पर खेद जताया। इस मौक़े पर सउदी विदेश मंत्री अहमद अलजबीर ने कहा कि पाकिस्तान और सउदी अरब के बीच दोस्ताना संबंध की जड़ बहुत मज़बूत है और यह संबंध और मज़बूत होते जा रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग का ज़िक्र करते हुए कहा कि दोनों देश को व्यापार और पूंजिनिवेश को और बढ़ाने की ज़रूरत है।
सउदी विदेश मंत्री ने अपने देश के विकास में 20 लाख पाकिस्तानियों के रोल की भी सराहना की। इस अवसर पर अहमद अलजबीर और सरताज अज़ीज़ के बीच यमन के हालात पर भी बातचीत हुयी।
सरताज अज़ीज़ ने कहा कि पाकिस्तान, सउदी अरब की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने यमन की समस्या के शांतिपूर्ण हल के लिए क्षेत्र में पाकिस्तान की भूमिका के संदर्भ में भी सउदी अरब से चर्चा की। सरताज अज़ीज़ ने इसी प्रकार पाकिस्तान-चीन कॉरिडोर परियोजना के बारे में भी सउदी विदेश मंत्री से चर्चा की और कहा कि इस परियोजना में चीन 46 अरब डॉलर का निवेश करेगा।