ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में ईरान और अमरीका के उपविदेश मंत्री तथा यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी की सहायक के बीच त्रिपक्षीय बातचीत चल रही है।
गुरुवार को शुरु हुयी इस बातचीत में ईरान की ओर से अब्बास इराक़ची और मजीद तख़्त रवान्ची, अमरीका की ओर से वेन्डी शेरमन और हेल्का श्मिद के बीच यह बातचीत हो रही है जिसका लक्ष्य ज्वाइंट एक्शन प्लान के संकलन के काम में तेज़ी लानी है।
लूसान घोषणापत्र के बाद ईरान और गुट पांच धन एक के बीच पांचवें चरण की बातचीत बुधवार को शुरु हुई है।
ईरान और गुट पांच धन एक, आठ चरण की सघन बातचीत के बाद 2 अप्रैल को स्वीज़रलैंड के लूसान शहर में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के हल के लिए आरंभिक सहमति पर पहुंचे और दोनों पक्षों ने अंतिम समझौते पर दस्तख़त के लिए 30 जून की समयसीमा तय की है।