28 मई 2015 - 19:55
 रेडक्रास ने यमन त्रासदी पर चेताया

रेडक्रास ने यमन में मानवीय त्रासदी के प्रति सचेत किया है।

रेडक्रास ने यमन में मानवीय त्रासदी के प्रति सचेत किया है।
रेडक्रास ने बताया है कि यमन वासियों तक मानवीय सहायता न पहुंचने की वजह से इस देश में महा मानव त्रासदी शुरू होने के कगार पर है।  यमन में रेडक्रास के प्रमुख ने बुधवार को कहा है कि वर्तमान समय में यमन वासियों को खाद्य पदार्थों, दवाइयों और ईंधन की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है।  सेड्रिक श्वाइतेज़ ने कहा है कि इस समय जिस प्रकार यमन के लोगों को खाद्य पदार्थों की आवश्यकता है उसी तरह से यहां पर ईंधन की भी कमी होती जा रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि अस्पतालों के संचालन और वहाँ तक पानी पहुंचाने वाले संयत्रों को चलाने के लिए ईंधन की ज़रूरत है।  रेडक्रास प्रमुख ने कहा है कि यमन में खाद्य पदार्थों का 90 प्रतिशत आयात किया जाता है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब ने यमन पर पिछले दो महीनों से लगातार हवाई हमले कर रहा है जिनसे इस देश में बड़े स्तर पर नुक़सान हुआ है।  सऊदी अरब और उसके घटक देश यमन में किसी भी प्रकार की मानवीय सहायता पहुंचने नहीं दे रहे हैं।