अमरीकी रक्षामंत्रालय ने अलअंबार प्रांत की आज़ादी के लिए चलाये जाने वाले अभियान का नाम ‘लब्बैक या हुसैन’ रखे जाने की आलोचना की है।
अमरीकी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता स्टीव वारेन ने अलअंबार प्रांत की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान का नाम ‘लब्बैक या हुसैन’ रखे जाने की आलोचना करते हुए कहा कि पेंटागन का मानना है कि यह विषय किसी भी प्रकार की सहायता नहीं कर सकता और हमने सदैव कहा है कि मुख्य विजय अर्थात इराक़ से आईएसआईएल को खदेड़ने के लिए इराक़ियों का एक मुत्तहिद होना और मतभेद से दूर रहना है। अमरीकी रक्षामंत्रालय के बयान में आया है कि इराक़ी जनता और अधिकारियों को एक संयुक्त ख़तरे के विरुद्ध एकजुट हो जाना चाहिए।