28 मई 2015 - 19:44
 आईएसआईएल पर पकड़ बनाने में अमरीकी गठनबंधन नाकाम

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इराक़ में आईएसआईएल से लड़ने के लिए अमरीका की अगुवाई में गठित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ को नाकाम बताया है।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इराक़ में आईएसआईएल से लड़ने के लिए अमरीका की अगुवाई में गठित अंतर्राष्ट्रीय गठजोड़ को नाकाम बताया है।
उन्होंने कहा कि यह गठजोड़, आईएसआईएल के ख़िलाफ़ अपना लक्ष्य हासिल करने में नाकाम हो गया है। जवाद ज़रीफ़ ने बुधवार को कुवैत रवाना होने से पहले कहा कि जो बात वास्तव में दिखाई दे रही है वह आतंकवादी गुट आईएसआईएल का दमन करने में अमरीका की अगुवाई में गठबंधन की नाकामी है।  ईरानी विदेश मंत्री इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की 42वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने कुवैत गए थे।
ईरानी विदेश मंत्री ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ इराक़ी जनता और अमरीका की अगुवाई में गठित गठजोड़ की उपलब्धियों की तुलना करते हुए कहा कि इराक़ी जनता ने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ाई में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि जिन इलाक़ों में इराक़ी जनता दाख़िल हुई वहां उसने आईएसआईएल के ख़िलाफ़ अधिक सफलता हासिल की।”
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ओआईसी की बैठक में अपने इराक़ी समकक्ष इब्राहीम जाफ़री के साथ मुलाक़ात में इराक़ सहित मैदान के हालत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इब्राहीम जाफ़री आईएसआईएल के ख़िलाफ़ देश की रक्षा करने में इराक़ी जनता और सरकार की कामयाबी की उम्मीद रखते हैं। जवाद ज़रीफ़ ने यमन में जारी संकट की ओर इशारा करते हुए कहा कि ओआईसी के ज़्यादातर सदस्य यमन पर सउदी हमले रुकने और यमन के संकट का राजनैतिक हल निकाले जाने के समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि ओआईसी की बैठक में सभी देशों ने यमन के ख़िलाफ़ हमले रुकने की मांग की और यमन पर हमले को नाइंसाफी माना है।