सीरिया के कुर्द बलों ने आईएसआईएल के सैकड़ों आतंकवादियों का सफ़ाया कर दिया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के कुर्दों ने पूर्वोत्तरी प्रांत हस्का में बहुत से क्षेत्रों को आईएसआईएल के नियंत्रण से मुक्त करा लिया है। कुर्द बलों की समिति ने घोषणा की है कि पिछले 15 दिनों के दौरान उन्होंने 221 क्षेत्रों को आईएसआईएल के नियंत्रण से मुक्त करवाया है। इस समिति के अनुसार इस दौरान सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया।
उधर सीरिया के हलब मैदान के धर्मगुरूओं ने आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए स्थानीय युवाओं से अपील की है कि वे आगे आएं। इन सुन्नी धर्मगुरूओं का कहना है कि युवाओं से यह अपील केवल आईएसआईएल से मुक़ाबले के लिए नहीं किया गया है बल्कि हमारा अस्ल मक़सद तकफ़ीरी विचारधारा को नाकाम बनाना है जिसने सीरियन समाज को बहुत नुक़सान पहुंचाया है।