28 मई 2015 - 19:10
 ओआईसी को यमनी पक्षों पर विचार करना चाहिएः जवाद ज़रीफ़

कुवैत की यात्रा पर गए ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के जनरल सिक्रेट्री और तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाक़ात कीं।

कुवैत की यात्रा पर गए ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के जनरल सिक्रेट्री और तुर्की के विदेश मंत्री से मुलाक़ात कीं।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने ओआईसी के महासचिव इयाद मदनी से मुलाक़ात में कहा कि ईरान ओआईसी से सहयोग को गंभीरता से लेता है क्योंकि हमारा मानना है कि ओआईसी को महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सक्रिय रहना चाहिए।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ दुनिया भर में संयुक्त ख़तरा है अतः क्षेत्र में अशांति और आतंक के लिए ज़िम्मेदार तत्वों के विरुद्ध गंभीरता से कार्यवाही की जानी चाहिए।
जवाद ज़रीफ़ ने यमन की परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ओआईसी को चाहिए कि इस्लामी दुनिया के इस महत्वपूर्ण मामले में हस्तक्षेप करे तथा यमनी पक्षों को वार्ता की मेज़ पर पेश करे ताकि यह परेशानियाँ समाप्त हों।
विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने इसी के साथ साथ तुर्की के विदेश मंत्री चाऊश ओग़लू से भी मुलाक़ात की और क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। चाऊश  ओग़लू ने यमन युद्ध के प्रभावितों को तत्काल सहायता भेजे जाने और इस बारे में इस्लामी देशों के अधिकारियों के बीच तत्काल विचार विमर्श शुरू किए जाने पर ज़ोर दिया।
ज्ञात रहे कि कुवैत में ओआईसी की बैठक बुधवार और गुरूवार को आयोजित हो रही है जिसमें भाग लेने के लिए विदेश मंत्री ज़रीफ़ कुवैत गए हैं।