28 मई 2015 - 19:01
 अमरीका में मस्जिदें असुरक्षित, मिले धमकी भरे ख़त

अमरीका में एरीज़ोना इलाक़े की दो मस्जिदों को धमकी भरे ख़त मिले हैं। बुधवार को मीडिया में आने वाली रिपोर्टों के अनुसार यह धमकी भरे ख़त फ़ोनिक्स इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर तथा टेंम्प इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर को ईमेल द्वारा भेजे गए।

अमरीका में एरीज़ोना इलाक़े की दो मस्जिदों को धमकी भरे ख़त मिले हैं। बुधवार को मीडिया में आने वाली रिपोर्टों के अनुसार यह धमकी भरे ख़त फ़ोनिक्स इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर तथा टेंम्प इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर को ईमेल द्वारा भेजे गए।
अमेरिकन इस्लामिकन रिलेशन्स काउंसिल ने बताया कि इस मामले की ख़बर एफ़बीआई को दी गई है। एफ़बीआई के प्रवक्ता एंथोनी फ़ारीनाकी ने कहा कि हम प्राप्त जानकारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
फ़ोनिक्स इस्लामिक कम्युनिटी सेंटर के अध्यक्ष ओसामा शाही ने जिन्हें यह पत्र ईमेल किया गया है, बताया कि इस प्रकार के धमकी भरे ख़त कभी कभी आते रहते हैं लेकिन इस बार का ख़त बड़ी धमकियां से भरा पड़ा है।
अमेरिकन इस्लामिकन रिलेशन्स काउंसिल के आप्रेशन आर्डिनेटर क्रिस्टी सब्बाह का कहना है कि धमकी भरा ख़त टेम्प मस्जिद को भी भेजा गया है।
अभी यह नहीं पता चल सका है कि इन ख़तो में क्या धमकियां दी गई हैं किंतु इनमें टेक्सास फ़ायरिंग के दो संदिग्ध लोगों एल्टन सिम्सन और नादिर सूफ़ी के नाम हैं जो कथित रूप से फ़ोनिक्स की मस्जिद में कभी कभी जाते थे।
इन दो संदिंग्धों ने टेक्सास के गारलैंड में पैग़म्बरे इस्लाम का अनादर करने वाले कार्टूनों की प्रदर्शनी पर हमला किया था।
शामी ने इस बात पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आख़िर मस्जिदों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है जबकि मस्जिदों से तो किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा नहीं मिलता।