26 मई 2015 - 11:12
 ईरानी सेना प्रॉक्सी वॉर से निपटने को तैयार

ईरान की थल सेना के कमान्डर ने दुश्मन के ख़तरों से निपटने के लिए सशस्त्र सेना की तैयारी पर बल दिया है।

ईरान की थल सेना के कमान्डर ने दुश्मन के ख़तरों से निपटने के लिए सशस्त्र सेना की तैयारी पर बल दिया है। ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने सोमवार को इस्फ़हान में बैतुल मुक़द्दस-27 फ़ौजी अभ्यास के मौक़े पर कहा कि आतंकवादी गुटों की ओर से नए ख़तरों का सामना है और सशस्त्र सेनाएं प्रॉक्सी वॉर से मुक़ाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश की सेना, सीमाओं की हिफ़ाज़त और ईरान में सुरक्षा के लिए पूरी तरह चौकस हैं। जनरल पूरदस्तान ने ये भी कहा कि हम पूर्ण रूप से सीमाओं, क्षेत्र और क्षेत्र के बाहर दुश्मन की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए हैं।
ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने बैतुल मुक़द्दस-27 सैन्य अभ्यास को ईरान की सशस्त्र सेना के लिए आदर्श बताया और कहा कि इसके नतीजे में सेना की क्षमताएं और भी उभरकर कर सामने आएंगी।
बैतुल मुक़द्दस-27 सैन्य अभ्यास सोमवार को इस्फ़हान में शुरु हुआ। जिसमें प्यादा, बक्तरबंद और तोपख़ाने की इकाइयों, वायु सेना, फ़ौजी जहाज़ों तथा विशेष टुकड़ी ने भाग लिया।