25 मई 2015 - 03:56
 इराक़ के दियाला प्रांत में आठ धमाके

इराक़ के दियाला प्रांत में होने वाले आठ बम विस्फोटों में कम से कम 14 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

इराक़ के दियाला प्रांत में होने वाले आठ बम विस्फोटों में कम से कम 14 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।
इराक़ी पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये विस्फोट दियाला के केन्द्रीय नगर बाक़ूबा और बलदरूज़ में किये गए।  सूत्रों के अनुसार विस्फोटों का मुख्य लक्ष्य सुरक्षाकर्मी थे।  बाक़ूबा में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में कार बम विस्फोट हुए जिसमें सेना के एक हेडक्वाटर को भी लक्ष्य बनाया गया।  जबकि सुरक्षाबल ने तीन बमों को निष्क्रिय कर दिया।
इराक़ी पुलिस के अनुसार बलदरूज़ में चार बम विस्फोट हुए।  इससे पहले इराक़ी सूत्रों ने बताया था कि राजधानी बग़दाद में दो आवासीय क्षेत्रों में होने वाले विस्फोटों में लगभग बारह लोग घायल हुए थे।