इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल ने मिलकर अंबार प्रांत के केन्द्र रेमादी के पूरब में बसे हुसैबा शहर को तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
सूत्रों ने पता चला है कि इराक़ी सुरक्षा सूत्र ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े से रेमादी शहर की आज़ादी के लिए अभियान शुरु होने का संकेत देते हुए बताया कि शनिवार की रात रोमादी के पूरब में स्थित हुसैबा शहर पूरी तरह तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद हो गया है और इस वक़्त इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल का इस शहर पर पूरी तरह से कंट्रोल है।
इराक़ी सुरक्षा सूत्र ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े से हुसैबा शहर को आज़ाद कराने में स्वंयसेवी बल की क्षमता को सराहते हुए कहा कि इराक़ी सेना ने स्वंयसेवी बल की सहायता से आईएसआईएल चंगुल से हुसैबा शहर से निकाल बाहर किया।
इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल रोमादी शहर में आईएसआईएल के हमलों के मुक़ाबले में कई महीने तक प्रतिरोध करने के बाद पिछले हफ़्ते इस शहर के कुछ इलाक़ों से पीछे हटने पर मजबूर हुए थे और इस दौरान नाकाबंदी में फंसे कुछ सैनिकों व स्वंयसेवियों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ा था।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना व स्वंयसेवी बल ने सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तरी भाग जबल हमरैन में एक कार्यवाही कर आईएसआईएल के 16 आतंकवादियों को ढेर कर दिया जिसमें आतंकवादियों का एक सऊदी सरग़ना अबू मुस्अब अन्नईमी भी मारा गया।