24 मई 2015 - 11:50
इमाम अली अ. मस्जिद में धमाके के बाद अलक़तीफ़ में प्रदर्शन।

सऊदी अरब के अलक़तीफ़ क्षेत्र के लोगों ने जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में होने वाले आत्मघाती हमले के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किए।

सऊदी अरब के अलक़तीफ़ क्षेत्र के लोगों ने जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में होने वाले आत्मघाती हमले के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किए।
यह आत्मघाती हमला सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र अलक़तीफ़ के क़ुदैह शहर की मस्जिदे इमाम अली में उस समय हुआ जब नमाज़ी जुमे की नमाज़ में व्यस्त थे। नमाज़ियों पर होने वाले आत्मघाती हमले के बाद नगर के निवासियों ने मानवता के विरुद्ध इस अपराध की निंदा में प्रदर्शन किए और हमलों के लिए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था को ज़िम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनकारियों ने हमले में लिप्त लोगों के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बल देकर कहा कि आतंकवादी उन्हें धार्मिक दायित्वों को अंजाम देने से रोक नहीं सकते।
दूसरी ओर सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्म गुरु शैख़ अब्दुल करीम जील ने शुक्रवार को होने वाले आतंकी हमलों का ज़िम्मेदार बताया। उन्होंने मस्जिद के दौरे के दौरान क्षेत्र को तकफ़ीरी आतंकियों से बचाने के लिए स्वयंसेवी बल के गठन की अपील की।
दूसरी ओर स्थानीय स्वयंसेवी बल ने मस्जिदे इमाम अली अलैहिस्सलाम में आत्मघाती हमले के बाद तीन आत्मघाती हमलावरों को धरदबोचा था। सूत्रों का कहना था कि क्षेत्र की तीन विभिन्न मस्जिदों में मग़रिब की नमाज़ के समय तीन आत्मघाती हमलावरों को धरदबोचा गया जो स्वयं को नमाज़ के दौरान नमाज़ियों के बीच धमाके से उड़ाना चाहते थे।