इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी करके बताया है कि सिक्योरिटी फ़ोरसेज़ और स्वयं सेवियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी नगर में स्थित महत्वपूर्ण रिफ़ाइनरी को आतंकियों से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जिसमें इराक़ के सिक्योरिटी फ़ोरसेज़ और स्वयं सेवियों ने तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल के 79 आतंकवादी मार गिराए और 200 बमों तथा विस्फोटकों से भरे चार वाहनों को निष्क्रिय बना दिया। इस कार्यवाही के दौरान इसी प्रकार पंद्रह घरों में लगाए गए बमों को भी निष्क्रिय बनाया गया।
इस बीच राजधानी बग़दाद में एक आतंकी गुट के लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में धमाके किए थे। इन आतंकियों से पूछ-ताछ में पता चला है कि अलअंबार प्रांत का केंद्रीय नगर रुमादी आईएसआईएल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस नगर में मौजूद आतंकियों के समर्थक उनकी आर्थिक सहायता करते हैं और बग़दाद में आतंकी कार्यवाहियां करने वाले अनेक लोग, रेमादी में ही छिपे हुए हैं।