23 मई 2015 - 16:18
 ईरान के किसी भी सैन्य रहस्य को बाहर नहीं जाने देंगे।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात पर जोर दिया है कि हम ऐसे किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे कि किसी को ईरान की सुरक्षा, वैज्ञानिक और सैन्य रहस्यों तक पहुंचने की अनुमति दें।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने इस बात पर जोर दिया है कि हम ऐसे किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे कि किसी को ईरान की सुरक्षा, वैज्ञानिक और सैन्य रहस्यों तक पहुंचने की अनुमति दें।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डॉ हसन रूहानी ने अपनी कैबिनेट के प्रदेश दौरे के दूसरे दिन पूर्वी आज़रबाईजान प्रांत की प्रशासनिक परिषद की बैठक में कहा कि गुट पांच धन एक और विश्व शक्तियों के साथ बातचीत एक बहुत बड़ा और राजनयिक काम है। उन्होंने कहा कि वार्ता तकनीकी, कानूनी और राजनीतिक है।
उनका कहना था कि एडीशनल प्रोटोकॉल को लागू करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसमें रेड लाइन का ध्यान रखेंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि हम वादा करते हैं कि वार्ताकार ईरान और ईरानी राष्ट्र के गर्व का कारण बनेंगे। डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान की सरकार और राष्ट्र शांतिप्रिय हैं, इमाम खुमैनी (रह) शांति व संधि के इच्छुक थे और इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर भी शांति व संधि चाहते हैं, हमने कभी भी किसी देश के खिलाफ आक्रामकता का इरादा नहीं किया, लेकिन अगर किसी ने ईरान की ओर मैली आंख से देखा तो हम पूरी ताकत से उसका मुकाबला करेंगे।